Menu
#ऋषिकेश

बड़ी खबर,,यहां पुलिस और बदमाशों के बीच हो गई मुठभेड़,,,गोली लगने से दरोगा घायल..

देहरादून : बसंत विहार के पर्ल हाइट लूटकाड के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गया जबकि एक बदमाश को भी गोली लगी है। एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फल कारोबारी विकास त्यागी का देहरादून …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अप्र, 2024
बड़ी खबर,,यहां पुलिस और बदमाशों के बीच हो गई मुठभेड़,,,गोली लगने से दरोगा घायल..

देहरादून : बसंत विहार के पर्ल हाइट लूटकाड के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गया जबकि एक बदमाश को भी गोली लगी है।

एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

फल कारोबारी विकास त्यागी का देहरादून स्थित बसंत विहार के पर्ल हाइट सोसायटी में फ्लैट है।

बीती 13 अप्रैल को दिन दहाड़ तीन हथियार बंद बदमाश फ्लैट में घुस गए और घर से 7 लाख रूपए कैश और करीब 20 तोला सोना लूट ले गए।

दिन दहाड़े हुई लूटकांड ने पुलिस को हिला दिया। एसएसपी अजय सिंह ने लूटकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया।

पुलिस ने 14 अप्रैल को लूटकांड में शामिल ओमवीर नाम के एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया।

अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने लुटेरो की तलाशमें दबिश देनी शुरू कर दी।

इसी बीच पुलिस को लूटकांड में शामिल बदमाशों के बिहारीगढ़ के आसपास होने की सूचना मिली।

जिसके बाद पुलिस ने बिहारीगढ़ के पास बदमाशों को घेर लिया। घिरने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दीफ बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एसआई सुनील नेगी घायल हो गए।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुजफ्फरनगर में रहने वाले बदमाश फुरकान के पैर में भी गोली लग गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया है जहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

 

Share This Article