Menu
#ऋषिकेश

बड़ी खबर,, यहाँ पति ने पत्नी को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट..

देहरादून : यहां प्रेमनगर के समीप स्थित मिठीबेरी में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। घटना कल रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों का दो महीने पहले फरवरी में शादी हुई थी। बीती रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और आवेश …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 अप्र, 2024
बड़ी खबर,, यहाँ पति ने पत्नी को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट..

देहरादून : यहां प्रेमनगर के समीप स्थित मिठीबेरी में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला।

घटना कल रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों का दो महीने पहले फरवरी में शादी हुई थी।

बीती रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी का गला दबा दिया।

महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है। दीपक दिहाड़ी मज़दूरी का कार्य करता है।

पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल ले गया।

सुबह पुलिस को जब डेथ मेमो मिला तो सारी बात सामने आई।

पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है।

Share This Article