Menu
#पंजाब

बड़ी ख़बर,, यहाँ महिला की मौत का कारण बनी चिकित्सकों की लापरवाही..

अल्मोड़ा : जिला अस्पताल से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन के दौरान महिला की गलत नस काट दी। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 मई, 2024
बड़ी ख़बर,, यहाँ महिला की मौत का कारण बनी चिकित्सकों की लापरवाही..

अल्मोड़ा : जिला अस्पताल से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन के दौरान महिला की गलत नस काट दी।

जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतक महिला की पहचान मुन्नी देवी पत्नी दीपक कुमार के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक,, 10 अप्रैल को मुन्नी देवी की बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन होने के बाद महिला को आईसीयू भेजा गया। ऑपरेशन के तीसरे दिन महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अचानक घर जाकर महिला की तबियत बिगड़ गई।

चिकित्सकों ने दी गलत नस काटने की जानकारी

महिला की तबियत बिगड़ते ही उनके परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया।

एक दिन आईसीयू में भर्ती रखने के बाद महिला को हायर सेंटर भेजने की सलाह दी गई।

आनन-फानन में दीपक अपनी पत्नी को इलाज के लिए बरेली लेकर पहुंचा। जहां जांच में चिकित्सकों ने ऑपरेशन के दौरान महिला की गलत नस काटने की जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने काटा हंगामा

बरेली में मुन्नी देवी का दोबारा ऑपरेशन किया गया। 25 अप्रैल को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मामले की जांच जारी

मामले को लेकर अल्मोड़ा के सीएमओ डॉ एचसी पंत ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है।

जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे इसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दें जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share This Article