Menu
#News

बड़ी ख़बर : लाखों की स्टांप चोरी! जिलाधिकारी सोनिका ने दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश

देहरादून : गत दिवस जिलाधिकारी सोनिका द्वारा स्टांप चोरी मामलों पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जांच करने पर लगभग धनराशि रुपए 1867226 की स्टांप चोरी पाई गई। बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में अब नए नियम से होगी होमगार्डस भर्ती, आदेश …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 मई, 2023

देहरादून : गत दिवस जिलाधिकारी सोनिका द्वारा स्टांप चोरी मामलों पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जांच करने पर लगभग धनराशि रुपए 1867226 की स्टांप चोरी पाई गई।

बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में अब नए नियम से होगी होमगार्डस भर्ती, आदेश जारी, देखें

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच करने पर पाया गया कि धनराशि रुपए 1867226 स्टांप ड्यूटी में कमी पाई गई, जिसपर धनराशि रुपए 845509 अर्थदंड एवं धनराशि रुपए 624130 ब्याज सहित कुल धनराशि रुपए 3346865 जमा कराने हेतु संबंधित व्यक्तियों को नोटिस प्रेषित किए गए हैं। उक्त धनराशि निर्धारित समय अवधि पर जमा ना कराए जाने पर संबंधिततों पर 10% अतिरिक्त धनराशि जमा करवाई जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़: (उत्तराखंड) इस ज़िले में निरीक्षक और उप निरीक्षकों के हुए तबादले

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने जनमानस से अनुरोध करते हुए कहा कि संपत्ति क्रय/विक्रय करते समय निर्धारित शुल्क जमा कराएं जांच होने पर 4 गुना अधिक जुर्माने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाती हैं जिससे संबंधितों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बड़ी ख़बर:मुख्‍यमंत्री धामी ने किया डीजीपी की पुस्‍तक साइबर एनकाउंटर्स का किया विमोचन

स्टांप ड्यूटी चोरी प्रकरण में मौके पर जाकर संपत्ति के रकबे का निरीक्षण करते अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा।

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

Share This Article