Menu
#News

बिग न्यूज़ : जवाड़ी बाईपास के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन चालक की मौत

जवाड़ी बाईपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में से एसडीआरएफ ने बरामद किया चालक का शव। रुद्रप्रयाग – आज जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जवाड़ी बाईपास के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 मई, 2024
बिग न्यूज़ : जवाड़ी बाईपास के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन चालक की मौत

जवाड़ी बाईपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में से एसडीआरएफ ने बरामद किया चालक का शव।

रुद्रप्रयाग – आज जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जवाड़ी बाईपास के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक भगत सिंह कंडारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए हुई।

उक्त वाहन सवार व्यक्ति रुद्रप्रयाग का ही रहने वाला था जो रुद्रप्रयाग बाजार से जवाड़ी की ओर आते समय अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें एक व्यक्ति सवार था व जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक व्यक्ति का नाम :- भागीरथ लाल पुत्र ममराज उम्र 35 वर्ष,

निवासी:- ग्राम थापला रुद्रप्रयाग।

Tagged:
Share This Article