Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत:

इस जानकारी के अनुसार, रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना इलाके में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया। दर्दनाक हादसे में तीन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन लोगों के शव …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 जन, 2023
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत:

इस जानकारी के अनुसार, रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना इलाके में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया।

दर्दनाक हादसे में तीन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन लोगों के शव मिल गए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है।

शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है यह लोग गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे।

इसी दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर ने लोगों को रौंद दिया।

इसके बाद पुलिया को तोड़ते हुए नहर में पहुंच गया। मृतकों में सभी लोग खगियाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण, रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल शामिल हैं।

इसके अलावा अशोक बाजपेई, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष गंभीर रूप से घायल हैं।

इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जदुआ टप्पा में भर्ती कराया गया, यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों की हालत बहुत गंभीर बनी है।

Tagged:
Share This Article