Menu
#अंतराष्ट्रीय

बड़ी अपडेट,,दोनों सीटों पर बीजेपी पीछे- देहरा सीट पर कांटे की टक्कर..

उत्तराखंड की 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। दोपहर 1 बजे तक दोनों सीटों पर चुनाव परिणाम आ सकते हैं। मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए पड़े वोटों की गिनती दस राउंड तक होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 जुल, 2024
बड़ी अपडेट,,दोनों सीटों पर बीजेपी पीछे- देहरा सीट पर कांटे की टक्कर..

उत्तराखंड की 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। दोपहर 1 बजे तक दोनों सीटों पर चुनाव परिणाम आ सकते हैं।

मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए पड़े वोटों की गिनती दस राउंड तक होगी।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।

छठे राउंड की मतगणना समाप्त। दोनों सीटों पर कांग्रेस की बढ़त बकरार।

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी है। 5वें चरण के बाद भी कांग्रेस के लखपत बुटोला 1677 मतों से आगे चल रहे है।

मंगलौर उपचुनाव पांचवे राउंड की मतगणना समाप्त।

कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को मिले 4454 वोट।

मंगलौर सीट पर चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की बढ़त बरकरार है। चौथे राउंड तक उन्हें कुल 16,696 वोट मिल चुके हैं।

बदरीनाथ विधानसभा सीट पर चौथे चरण भी कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला की बढ़त बरकरार है। बुटोला 1161 मतों से आगे चल रहे हैं।

बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में कांग्रेस के लखपत बुटोला 963 मतों से आगे चल रहे हैं।

मंगलौर उपचुनाव में तीसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त बरकरार। कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 3550 वोट मिले है।

बसपा के उबेदुर्रहमान को मिले 3057 तो भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 2703 वोट मिले हैं।

बदरीनाथ सीट पर दूसरे चरण में लखपत बुटोला 470 मतों से आगे चल रहे है।

मंगलौर सीट पर दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 1429 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे राउंड में काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को 4377 वोट मिले हैं।

बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला 200 मतों से आगे।

मंगलौर सीट पर पहले राउंड में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन आगे।

बदरीनाथ विधानसभा सीट के वोटों की गिनती के लिए पीजी कॉलेज गोपेश्वर को मतगणना केंद्र बनाया गया है।

मतगणना स्थल पर ईवीएम के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं।

पोस्टल बैलेट के लिए 7 टेबल लगी हैं। वहीं मंगलौर में ईवीएम मतों की गिनती करने के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट पेपरों की गिनती कि लिए पांच टेबल लगे हैं।

बता दें कि 10 जुलाई को बदरीनाथ विधानसभा सीट और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था बदरीनाथ सीट पर 51.43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

मंगलौर सीट पर 68.24 प्रतिशत वोट पड़े थे। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं मंगलौर विधानसभा सीट पर तब 75.95 प्रतिशत वोट पड़े थे।

 

Share This Article