Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

कानपुर में आजादी के जश्न के मौके पर तिरंगे के साथ बाइक से स्टंट, पुलिस ने एक किया अरेस्ट:

सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज होने के बाद अफसरों द्वारा हडकाए जाने पर सक्रिय हुई पुलिस ने एक स्टंट बाज को बाइक समेत अरेस्ट कर लिया है। 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जब बृहस्पतिवार को किसी आतंकी वारदात को टालने के चलते जनपद भर में अलर्ट डिक्लेअर करते …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 जन, 2023
कानपुर में आजादी के जश्न के मौके पर तिरंगे के साथ बाइक से स्टंट, पुलिस ने एक किया अरेस्ट:

सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज होने के बाद अफसरों द्वारा हडकाए जाने पर सक्रिय हुई पुलिस ने एक स्टंट बाज को बाइक समेत अरेस्ट कर लिया है।

74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जब बृहस्पतिवार को किसी आतंकी वारदात को टालने के चलते जनपद भर में अलर्ट डिक्लेअर करते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा होने का दावा किया जा रहा था।

तो बाइक पर तिरंगा लगाकर पहुंचे कुछ स्टंटबाजो ने गंगा बैराज पहुंचकर बीच पुल पर अपने करतब दिखाए, और सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करने के चलते स्टंट करने पहुंचे युवाओं ने जमकर जानलेवा स्टंट दिखाएं।

गंगा बैराज पर नवाबगंज थाने की गंगा बैराज चौकी और कॉर्नर थाने की अटल घाट चौकी के बीच स्थित बैराज के पुल पर किए गए इस जानलेवा स्टंट का पुलिस को पता तक नहीं चला।

जबकि पुलिस गणतंत्र दिवस के मौके पर सक्रियता बरतने का दावा कर रही थी, तो सोशल मीडिया पर जब इस स्टंट बाजी रील वायरल हुआ तो अफसरों ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को जमकर हड़काया।

अफसरों की फटकार लगते ही सक्रिय हुई पुलिस ने एक स्टंट बाज को उसके घर से बाइक समेत अरेस्ट किया हैं।  जबकि अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें भाग दौड़ करते हुए अब दबिश दे रही हैं।

 

 

Tagged:
Share This Article