Menu
#Mumbai

बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

हरिद्वार पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 2 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी परिवार से अलग रहता है और अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए चोरी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 सित, 2025
बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

हरिद्वार पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 2 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी परिवार से अलग रहता है और अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाएं करता था।

मामला

11 सितंबर 2025 को नौशाद पुत्र शमशाद निवासी नेनेडा अनंतपुर, थाना भगवानपुर (हरिद्वार) ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 441/25 धारा 303(2) BNS दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान लाठर देवा रोड, एनएच अंडरपास के पास से आरोपी गोपाल पाठक को चोरी की 2 मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया गया।

आरोपी का विवरण

नाम: गोपाल पाठक

पिता का नाम: प्रेम नारायण पाठक

निवासी: मतलबपुर, रुड़की, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार

उम्र: 22 वर्ष

बरामदगी

मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर: UK17A-1870)

मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (बिना नंबर)

गिरफ्तारी टीम

अपर उपनिरीक्षक आशीष कुमार

कांस्टेबल प्रीतम (नं. 1321)

होमगार्ड मेघराज (नं. 4068)

Tagged:
Share This Article