Menu
#News

भाजपा ने हरक सिंह रावत के आरोपों को बताया बेबुनियाद, कांग्रेस में अध्यक्ष पद की होड़ का हिस्सा

देहरादून: भाजपा ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे उनकी राजनीतिक साख बनाए रखने और सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यदि आरोपों में तनिक भी सच्चाई होती तो हरक सिंह न्यायालय का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 अग, 2025
भाजपा ने हरक सिंह रावत के आरोपों को बताया बेबुनियाद, कांग्रेस में अध्यक्ष पद की होड़ का हिस्सा

देहरादून:  भाजपा ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे उनकी राजनीतिक साख बनाए रखने और सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यदि आरोपों में तनिक भी सच्चाई होती तो हरक सिंह न्यायालय का दरवाजा खटखटाते, न कि मीडिया में बयानबाजी करते। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बनने की होड़ का हिस्सा है।

महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि भाजपा में भ्रष्टाचार या अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाता, जबकि कांग्रेस की परंपरा ऐसी रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा संवैधानिक नियमों के तहत वर्षवार ऑडिट कराती है और सभी एजेंसियों को समय पर सूचित करती है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां तो सदस्यता राशि तक में घोटाले होते हैं।

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी कि यदि उन्हें हरक सिंह के आरोप सही लगते हैं तो तथ्यों सहित अदालत में जाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता उन नेताओं को गंभीरता से नहीं लेती जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर मामले लंबित हों और जिनकी राजनीतिक विश्वसनीयता शून्य हो चुकी हो। भट्ट ने आरोपों को महज राजनीतिक ड्रामा बताते हुए कहा कि इसका मकसद सिर्फ सुर्खियां बटोरना और अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाना है।

Tagged:
Share This Article