Menu
#Mumbai

ऋषिकेश में भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान: 11 जिलों के प्रशिक्षकों को दी गई रणनीतिक जिम्मेदारी

ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत रेलवे रोड स्थित गुरु सिंह सभा परिसर में 11 जिलों के चयनित प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूत करना तथा आगामी चुनावों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 फ़र, 2026
ऋषिकेश में भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान: 11 जिलों के प्रशिक्षकों को दी गई रणनीतिक जिम्मेदारी

ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत रेलवे रोड स्थित गुरु सिंह सभा परिसर में 11 जिलों के चयनित प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूत करना तथा आगामी चुनावों की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि महाप्रशिक्षण अभियान पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी संगठन में नई टोली का गठन होता है, तो उसे वैचारिक और संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित करना आवश्यक होता है। उत्तराखंड में अब तक आठ जिलों में प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है, जबकि 11 जिलों के प्रशिक्षकों को यह विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनेगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षक अपने-अपने जिलों में शुक्रवार से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना शुरू करेंगे। 7 से 14 मार्च तक प्रदेशभर में प्रश्न वर्ग आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य के 304 मंडलों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होगा और अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर भाजपा वर्ष 2027 में हैट्रिक बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कुंदन परिहार, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, उमेश शर्मा काउ, सविता कूपर, राजेंद्र तड़ियाल, प्रतीक कालिया, मनोज ध्यानी, राजेश दिवाकर, शिव कुमार गौतम, दिनेश सती, सरदार सतीश सिंह, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना और दीपक धमीजा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article