Menu
#Mumbai

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बदरीनाथ धाम: 24 सितंबर: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने आज बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शन पंक्ति, पूजा काउंटर, भंडार कक्ष, कार्यालय और प्रसाद काउंटर का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में नवरात्रि पूजा पंडाल में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 सित, 2025
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बदरीनाथ धाम: 24 सितंबर: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने आज बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शन पंक्ति, पूजा काउंटर, भंडार कक्ष, कार्यालय और प्रसाद काउंटर का जायजा लिया।

उन्होंने मंदिर परिसर में नवरात्रि पूजा पंडाल में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और देवी उर्वशी के दर्शन किए। इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी ने पूजा-अर्चना एवं हवन यज्ञ के बाद बीकेटीसी के नवनिर्मित कार्यालय कक्षों का शुभारंभ किया।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर बदरी-केदार यात्रा निर्बाध गति से चल रही है। आपदा के दौरान यात्रा में आंशिक अवरोध आया था, लेकिन वर्तमान में सड़क मार्ग पूरी तरह सुचारू है। नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों का बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में निरंतर आगमन हो रहा है। अब तक 29,36,955 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं, जिनमें से 13,74,655 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे।

धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट और आशीष उनियाल ने पूजा-अर्चना व हवन संपन्न कराया।

इस अवसर पर ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, विश्वनाथ, भंडार प्रभारी संजय तिवारी, संजय भंडारी, विकास सनवाल, हरीश जोशी और सत्येंद्र झिंक्वाण सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Tagged:
Share This Article