Menu
#Destinations

अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बीकेटीसी सदस्य ने की बैठक, मांगों पर चर्चा

रुद्रप्रयाग: श्बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य श्री धीरज (मोनू पंचभैया) ने सोमवार को मंदिर हॉल में अस्थायी कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना। बैठक में कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन वृद्धि, आवास सुविधा सहित अन्य लंबित मांगों को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 जून, 2026
अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बीकेटीसी सदस्य ने की बैठक, मांगों पर चर्चा

रुद्रप्रयाग: श्बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य श्री धीरज (मोनू पंचभैया) ने सोमवार को मंदिर हॉल में अस्थायी कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना।

बैठक में कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन वृद्धि, आवास सुविधा सहित अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने अपनी कार्य परिस्थितियों और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों से भी अवगत कराया।

इस दौरान श्री मोनू पंचभैया ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष भी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता भी सकारात्मक रही है और कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी।

बैठक में बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article