Menu
#Mumbai

बीकेटीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने ग्रहण किया कार्यभार

देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद आज मंगलवार को अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के केनाल रोड स्थित देहरादून कार्यालय में विधिवत रूप से हवन-पूजन के पश्चात कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व कार्यालय परिसर में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 मई, 2025
बीकेटीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने ग्रहण किया कार्यभार

देहरादून:  उत्तराखंड सरकार द्वारा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद आज मंगलवार को अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के केनाल रोड स्थित देहरादून कार्यालय में विधिवत रूप से हवन-पूजन के पश्चात कार्यभार ग्रहण किया।

इससे पूर्व कार्यालय परिसर में हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों पदाधिकारियों ने भाग लिया और जनकल्याण की कामना की। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी उपस्थित रहे।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कार्यभार संभालने के पश्चात कहा कि वे समिति के कार्यों में “थ्री पी”—पौराणिकता, परंपरा और पहचान पर विशेष फोकस रखेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तीर्थभूमि को बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और परिवहन व्यवस्था से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें देवभूमि की सेवा का जो अवसर मिला है, वह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं बेहतर रूप से संचालित हो रही हैं और तीर्थयात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक आशा नौटियाल, अनिल नौटियाल और देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व विधायक राजीव शुक्ला, बदरीनाथ धाम प्रभारी विपिन तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल, मंदिर समिति के कर्मचारीगण, और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।गौरतलब है कि 3 मई को राज्य सरकार द्वारा हेमंत द्विवेदी को बीकेटीसी अध्यक्ष, विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष (रुद्रप्रयाग से) तथा ऋषि प्रसाद सती को उपाध्यक्ष (जोशीमठ से) नियुक्त किया गया था, जिसे लेकर प्रदेशभर में सराहना हो रही है

Tagged:
Share This Article