Menu
#Mumbai

गरुड़चट्टी पुल के नीचे मिला शव, SDRF ने निकाला

मुनिकीरेती क्षेत्र के गरुड़चट्टी पुल के नीचे एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई| अपर उपनिरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कठिन और जोखिम भरे हालात के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 अप्र, 2026
गरुड़चट्टी पुल के नीचे मिला शव, SDRF ने निकाला

मुनिकीरेती क्षेत्र के गरुड़चट्टी पुल के नीचे एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई|

अपर उपनिरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कठिन और जोखिम भरे हालात के बीच SDRF जवानों ने गंगा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया।

इसके बाद टीम ने शव को सुरक्षित तरीके से करीब एक किलोमीटर पैदल रास्ते से मुख्य सड़क तक पहुंचाया और आगे की कार्रवाई के लिए मुनिकीरेती थाने की पुलिस को सौंप दिया।

Tagged:
Share This Article