Menu
#Mumbai

12 दिन से लापता किशोरी सिमरन का शव खाई में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

टिहरी : टिहरी गढ़वाल जिले के कांडीखाल क्षेत्र से 12 दिन पहले लापता हुई बालिका सिमरन पुत्री श्री मस्तलाल का शव ग्राम डाबरी पट्टी जुवा, पोस्ट काफ्लपानी के पास सड़क से नीचे खाई में बरामद हुआ है। यह दिल दहला देने वाली घटना क्षेत्र में गहरा शोक और भय का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 मई, 2025
12 दिन से लापता किशोरी सिमरन का शव खाई में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

टिहरी : टिहरी गढ़वाल जिले के कांडीखाल क्षेत्र से 12 दिन पहले लापता हुई बालिका सिमरन पुत्री श्री मस्तलाल का शव ग्राम डाबरी पट्टी जुवा, पोस्ट काफ्लपानी के पास सड़क से नीचे खाई में बरामद हुआ है। यह दिल दहला देने वाली घटना क्षेत्र में गहरा शोक और भय का माहौल पैदा कर गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच सिमरन अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामला पुलिस में दर्ज किया गया और स्थानीय प्रशासन ने तलाश अभियान शुरू किया।

12 दिन बाद, गुरुवार को ग्रामीणों को खाई में एक संदिग्ध शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और उसकी शिनाख्त सिमरन के रूप में की गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोग घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

 

Tagged:
Share This Article