Menu
#Mumbai

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी संग पहुंचे मसूरी

मसूरी बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे। शाहिद कपूर ने शहर के एक स्कूल में कुछ समय बिताया और यहीं से वापस जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। अभिनेता शाहिद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अक्ट, 2024
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी संग पहुंचे मसूरी

मसूरी

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे। शाहिद कपूर ने शहर के एक स्कूल में कुछ समय बिताया और यहीं से वापस जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। अभिनेता शाहिद कपूर एक दिन के निजी दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने वुडस्टॉक स्कूल का दौरा किया और बच्चों के छात्रावास, एडमिशन कार्यालय, क्लास रूम को बारीकी से देखा। वहीं, उनकी पत्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मसूरी की कुछ तस्वीरें भी साथा की। स्कूल में प्रशंसकों ने शाहिद के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Tagged:
Share This Article