Menu
#अंतराष्ट्रीय

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बदरीनाथ धाम के किए दर्शन:

इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही। अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता हैं। इसके बाद अक्षय कुमार यहां बदरीनाथ धाम के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 मई, 2023
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बदरीनाथ धाम के किए दर्शन:

इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही।

अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है।

हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता हैं।

इसके बाद अक्षय कुमार यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे।

अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में हैं।

इससे पहले वह बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में वॉलीबॉल में हाथ आजमाया।

एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम के तहत हुए मैत्री मैच में उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर वॉलीबॉल खेला।

मैच में आईपीएस अधिकारी और पुलिस के खिलाड़ी भी शामिल रहे।

इस दौरान एक मैच अक्षय कुमार की टीम ने तो दूसरा मैच एडीजी अमित सिन्हा की टीम ने जीता।

 

Tagged:
Share This Article