Menu
#Mumbai

पहलगाम हमले की याद में लिखी गई किताब, सीएम धामी को भेंट

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान की पुस्तक “पहलगाम… जब समय थम गया” आम लोगों के सामने आई। इस किताब में उन्होंने उस दिन के अपने निजी अनुभवों को विस्तार से साझा किया है, जब वे अपने परिवार के साथ पहलगाम में मौजूद थे। चौहान …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 अप्र, 2026
पहलगाम हमले की याद में लिखी गई किताब, सीएम धामी को भेंट

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान की पुस्तक “पहलगाम… जब समय थम गया” आम लोगों के सामने आई। इस किताब में उन्होंने उस दिन के अपने निजी अनुभवों को विस्तार से साझा किया है, जब वे अपने परिवार के साथ पहलगाम में मौजूद थे।
चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पुस्तक की प्रति उन्हें भेंट की। उन्होंने बताया कि इसमें 22 अप्रैल 2025 को हुई घटना के दौरान का माहौल और अनुभवों को विस्तार से लिखा गया है। साथ ही पुस्तक के अंत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश के लिए बेहद पीड़ादायक था। उन्होंने हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की मजबूत प्रतिक्रिया को दुनिया के सामने रखा।

Tagged:
Share This Article