Menu
#दिल्ली

ब्वॉयफ्रेंड बिकते है, खरीदती हैं महिलाएं  

ब्वॉयफ्रेंड बिकते हैं खरीदती हैं महिलाएं : आप हेडलाइन पढ़कर चौंक ज़रूर गए होंगे लेकिन जनाब खबर में आपको ऐसा ही एक बॉयफ्रेंड की जानकारी मिलेगी जो बाज़ार में बिकता है , साथ सोता है और आप उस पर प्यार भी खूब लुटा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में जहां …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 सित, 2024
ब्वॉयफ्रेंड बिकते है, खरीदती हैं महिलाएं  

ब्वॉयफ्रेंड बिकते हैं खरीदती हैं महिलाएं :  आप हेडलाइन पढ़कर चौंक ज़रूर गए होंगे लेकिन जनाब खबर में आपको ऐसा ही एक बॉयफ्रेंड की जानकारी मिलेगी जो बाज़ार में बिकता है , साथ सोता है और आप उस पर प्यार भी खूब लुटा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में जहां इंसान अकेला  सोना चाहता है, वहीं सर्दियों में जितने गर्म और कम स्पेस में सोया जाए, नींद उतनी अच्छी आती है. हालांकि आपने आज तक कहीं भी ये नहीं सुना होगा कि ब्वॉयफ्रेंड भी मौसम के हिसाब से बनते हैं. हम आपसे इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि ब्रिटेन के बाज़ार में सर्दियों में ब्वॉयफ्रेंड के विकल्प के तौर पर मर्दाना टेडी बियर बेचे जा रहे हैं।

खास सर्दियों के मौसम के लिए ब्रिटिश बाजारों में इस वक्त एक खास किस्म का टेडी बेचा जा रहा है. ये कोई ऐसा-वैसा नहीं बल्कि ब्वॉयफ्रेंड टेडी है. इसकी लंबाई-चौड़ाई इतनी रखी गई है कि आराम से इसके साथ सोया जा सकता है. बताया जा रहा है कि ये टेडी इंसान को इमोशनल सपोर्ट देंगे और उन्हें किसी के साथ होने का एहसास दिलाएंगे. भारत में ऐसा दोस्त लोग ख़रीदते तो हैं लेकिन उसको महज सजावटी सामान मान कर कोने में रख देते हैं लेकिन इस स्पेशल मेल टेडी को विदेशों में महिलायें और लड़कियां उसको अपना दोस्त , बॉयफ्रेंड मानकर फीलिंग्स से जोड़ लेती हैं और बिस्तर में भी साथ लेकर सोती हैं।

 टेडी बियर नहीं ‘ब्वॉयफ्रेंड’ कहिए

इस टेडी बियर का नाम Loving Bear Puffy रखा गया है, जिसकी कीमत £135 यानि भारतीय मुद्रा में 13 हज़ार रुपये से भी ज्यादा रखी गई है. इसकी लंबाई 5 फीट 7 इंच रखी गई है, जो एक सामान्य इंसान की होती है. 3.2 किलोग्राम के कडल बडी बियर को बल्गेरियन कंपनी ने बनाया है. ये मॉडल और क्रिएटिव डिज़ाइनर Ina Marholeva और प्रोडक्ट एंड क्रिएटिव मैनेजर Tonia Berdankova तैयार किया है. फर्म की ओर से इसे पर्सनल प्रोडक्ट कहा गया है, जो अकेले रहने वाली महिलाओं के डर को खत्म करेगा।

कहीं साथ लेकर सो सकती हैं महिलाएं

आप भी सोच रहे होंगे ये कैसा दोस्त है जो बाज़ार में बिक रहा है लेकिन जनाब इस टेडी बियर को लेकर सोया भी जा सकता है और इसे काउच या सोफे पर रखकर टीवी भी देखी जा सकती है. ये आपके साथ किसी इंसान के होने का फील देता है, लेकिन खर्राटे लेने या फिर नाराज़ होने जाने जैसे नखरों से दूर है. सिर्फ महिलाएं ही नहीं, घर के बच्चे भी इसके साथ खेल सकते हैं और सो सकते हैं. इसे इस्तेमाल करने वालों ने बताया है कि ये वाकई आपको अकेले न होने का एहसास दिलाता है.तो है न कमाल का बॉयफ्रेंड न रूठने का डर न खोने की चिंता।

Share This Article