Menu
#Mumbai

BRAKING NEWS : प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद समर्थकों में हलचल, कल हो सकता है बाजार बंद ? पढ़िए पूरी खबर 

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। उनके आवास यमुना कॉलोनी में आज शाम उनके शुभचिंतकों का तांता लग गया। भावनाओं में बहकर कुछ समर्थकों ने बाजार बंद करने की बात कही, लेकिन प्रेमचंद अग्रवाल ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए इस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 मा, 2025
BRAKING NEWS : प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद समर्थकों में हलचल, कल हो सकता है बाजार बंद ? पढ़िए पूरी खबर 

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। उनके आवास यमुना कॉलोनी में आज शाम उनके शुभचिंतकों का तांता लग गया। भावनाओं में बहकर कुछ समर्थकों ने बाजार बंद करने की बात कही, लेकिन प्रेमचंद अग्रवाल ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए इस कदम से रोक दिया।

प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा, “ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे प्रदेश में अशांति फैले। मैंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है, और हम सभी उत्तराखंडी हैं — न कोई पहाड़ी, न कोई मैदानी। इस राज्य को हमने मिलकर बनाया है, और हमें मिलकर इसे आगे बढ़ाना है।”

अग्रवाल की अपील के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्षों और शुभचिंतकों ने उनके निर्णय का सम्मान किया और बाजार बंद के आह्वान को स्थगित कर दिया। इसके साथ ही समर्थकों ने सरकार से आग्रह किया कि प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार न किया जाए।

इस घटनाक्रम के बाद जनता की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनके इस्तीफे को आवश्यक कदम मान रहे हैं, जबकि उनके समर्थक इसे राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं।

अब सबकी नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं — क्या सीएम धामी प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार करेंगे, या बढ़ते जनदबाव के चलते कोई नया मोड़ आएगा?

Tagged:
Share This Article