Menu
#News

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘ब्रांड एड प्रेजेंटेशन’ का आयोजन; छात्रों ने पेश की इनोवेटिव ब्रांडिंग की झलक

देहरादून: डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को ‘ब्रांड एड प्रेजेंटेशन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न टीमों ने अपने अनोखे ब्रांड्स और सेवाओं का प्रस्तुतीकरण किया। यह कार्यक्रम छात्रों की रचनात्मकता, मार्केटिंग रणनीतियों और उद्यमशीलता कौशल को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच है। इस इवेंट में ‘त्राक्षा’, …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अप्र, 2025
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘ब्रांड एड प्रेजेंटेशन’ का आयोजन; छात्रों ने पेश की इनोवेटिव ब्रांडिंग की झलक

देहरादून: डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को ‘ब्रांड एड प्रेजेंटेशन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न टीमों ने अपने अनोखे ब्रांड्स और सेवाओं का प्रस्तुतीकरण किया। यह कार्यक्रम छात्रों की रचनात्मकता, मार्केटिंग रणनीतियों और उद्यमशीलता कौशल को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच है।

इस इवेंट में ‘त्राक्षा’, ‘ग्रेविक्स’, ‘शोर शोर’, ‘स्टेपली’, ‘वोकेशिया’, ‘क्विबिड’ और ‘क्रीवेडा’ जैसी टीमों ने अपने यूनिक ब्रांड्स और सर्विस आइडियाज के साथ हिस्सा लिया।

प्रत्येक टीम ने अपनी ब्रांड की सोच, लक्ष्य, मार्केट पोजिशनिंग, और प्रचार-प्रसार रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों ने न केवल अपने इनोवेटिव आइडियाज को प्रस्तुत किया, बल्कि लाइव डेमोंस्ट्रेशन और संवाद के माध्यम से दर्शकों व जजों का ध्यान भी आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देना, टीम वर्क को बढ़ावा देना और मार्केट की वास्तविकता से परिचित कराना था।

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने इस अवसर पर छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह नवाचार और उद्यमशीलता की दिशा में काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अंजुम अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ. संजय जसोला, प्रो-वाइस चांसलर्स डॉ. राजीव भारद्वाज और डॉ. मनीष प्रतीक, डायरेक्टर डॉ. सुरेश अय्यर, रजिस्ट्रार रोहित रस्तोगी, और मार्केटिंग क्लब से डॉ. नवज्योति सिंह नेगी, डॉ. नेहा चौकसी और डॉ. ईश्विंद्र सिंह जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tagged:
Share This Article