Menu
#News

Breaking: किशोर उपाध्याय ने ज्वाइन की BJP! बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ युवक शेष रह गया है। ऐसे में उत्तराखंड की सर्द मौसम में सियासत गर्मा रही है। उत्तराखंड की राजनीति में कब क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता, यह राजनीति भी अजीब है। कभी इधर तो कभी उधर कभी इस बारे में तो कभी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 जन, 2022

उत्तराखंड  विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ युवक शेष रह गया है। ऐसे में उत्तराखंड की सर्द मौसम में सियासत गर्मा रही है। उत्तराखंड की राजनीति में कब क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता, यह राजनीति भी अजीब है। कभी इधर तो कभी उधर कभी इस बारे में तो कभी उस पाले में। बहरहाल इस बीच उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है।

जहां उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका देकर आखिरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया। जिसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए।

आपको बता दें किशोर उपाध्याय का कांग्रेस के साथ 40 साल का रिश्ता रहा है किशोर उपाध्याय दो बार विधायक बने साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बने उनके जाने से कांग्रेस के ब्राह्मण वोट बैंक को एक बड़ा झटका लगने वाला रहा है किशोर उपाध्याय कई सीटों पर असर रखते हैं बीजेपी ने बड़ी सोच समझकर कांग्रेस के इस ब्राह्मण नेता को अपने पाले में कर लिया है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी से अगले 6 सालों के लिए बर्खास्त कर दिया है। दरअसल लंबे समय से चर्चा की थी कि किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिसके मद्देनजर कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी दायित्वों से हटा दिया था। तो वहीं, आज 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

Tagged:
Share This Article