Menu
#मनोरंजन

ब्रेकिंग न्यूज : भगवानपुर, संत, दर्शनशास्त्री, कवि, समाज-सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी,पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने भलस्वगाज गांव में किया शोभायात्रा का शुभारम्भ।

भगवानपुर : संवाददाता(रागिबनसीम) संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गांव भलस्वगाज में शोभायात्रा निकाली गई। भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने शोभायात्रा का शुभारम्भ करते हुए कहा कि रविदास भारत में 15वीं शताब्दी के एक महान संत, दर्शनशास्त्री, कवि, समाज-सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे। वो …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 फ़र, 2024
ब्रेकिंग न्यूज : भगवानपुर, संत, दर्शनशास्त्री, कवि, समाज-सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी,पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने भलस्वगाज गांव में किया शोभायात्रा का शुभारम्भ।

 

भगवानपुर : संवाददाता(रागिबनसीम) संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गांव भलस्वगाज में शोभायात्रा निकाली गई। भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने शोभायात्रा का शुभारम्भ करते हुए कहा कि रविदास भारत में 15वीं शताब्दी के एक महान संत, दर्शनशास्त्री, कवि, समाज-सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे।

वो निर्गुण संप्रदाय अर्थात् संत परंपरा में एक चमकते नेतृत्वकर्ता और प्रसिद्ध व्यक्ति थे तथा उत्तर भारतीय भक्ति आंदोलन को नेतृत्व देते थे। ईश्वर के प्रति अपने असीम प्यार और अपने चाहने वाले, अनुयायी, सामुदायिक और सामाजिक लोगों में सुधार के लिये अपने महान कविता लेखनों के जरिये संत रविदास ने विविध प्रकार की आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिये।

वो लोगों की नजर में उनकी सामाजिक और आध्यात्मिक जरुरतों को पूरा करने वाले मसीहा के रुप में थे। आध्यात्मिक रुप से समृद्ध रविदास को लोगों द्वारा पूजा जाता था। हर दिन और रात, रविदास के जन्म दिवस के अवसर पर तथा किसी धार्मिक कार्यक्रम के उत्सव पर लोग उनके महान गीतों आदि को सुनते या पढ़ते है। उन्हें पूरे विश्व में प्यार और सम्मान दिया जाता है।

इस अवसर पर चंद्रपाल मास्टर जी,नवीन ,सुरेश पाल ,दलीप प्रधान, नित्तरपाल मास्टर ,अनिकेत ,नीटू ,सोनू, करतार सिंह ,कुलदीप और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This Article