Menu
#Mumbai

BREAKING NEWS : चमोली के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी लापता, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी बीते दो दिनों से लापता हैं, और उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी गुमशुदगी की तहरीर पपडियाणा के राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने गोपेश्वर थाने में दर्ज कराई। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 अप्र, 2025
BREAKING NEWS : चमोली के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी लापता, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई हैजिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी बीते दो दिनों से लापता हैं, और उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी गुमशुदगी की तहरीर पपडियाणा के राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने गोपेश्वर थाने में दर्ज कराई

क्या है पूरा मामला?

राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला के मुताबिक:

  • 31 मार्च सुबह 10 बजे से दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी का फोन बंद है, और वे किसी से संपर्क में नहीं हैं

  • उन्होंने न ही अपने आवास पर उपस्थिति दर्ज कराई, न ही कार्यालय में

  • उनकी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जिलाधिकारी ने की थी दुर्गेश्वर त्रिपाठी पर कार्रवाई: दो दिन पहले ही चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया था. इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी के अलावा दो अन्य कर्मचारी भी कार्यालय से नदारद मिले थे, जिनके खिलाफ चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने एक्शन लिया था.

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला आबकारी अधिकारी के अलावा अन्य दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए थे. इसके अलावा आबकारी अधिकारी की सर्विस ब्रेक करने के साथ ही अन्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी. वहीं इस घटना के दो दिन बाद जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी का मामला सामने आया.

गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि-

जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी की रिपोर्ट आज सुबह दर्ज की गई है. उनकी लगातार खोजबीन की जा रही है. उनका नंबर भी सर्विलांस पर लगाया गया है.-विनोद चौरसिया, थानाध्यक्ष, गोपेश्वर-

Tagged:
Share This Article