Menu
#Mumbai

BREAKING NEWS : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में लिया भाग

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत 7वें कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) का नेतृत्व कर रहे संजय अग्रवाल (सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण) ने राज्य में सीआरएम की अपेक्षाओं को लेकर विधानसभा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 फ़र, 2025
BREAKING NEWS : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में लिया भाग

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत 7वें कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) का नेतृत्व कर रहे संजय अग्रवाल (सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण) ने राज्य में सीआरएम की अपेक्षाओं को लेकर विधानसभा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में योजनाओं के सुधार पर चर्चा

इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव एवं ग्रामीण विकास, जलागम, पंचायती राज सहित सभी संबंधित विभागों से राज्य की विशेष परिस्थितियों के अनुसार वर्तमान में संचालित योजनाओं में आवश्यक सुधारों हेतु सुझाव मांगे गए।
सीआरएम द्वारा प्रत्येक योजना में कम से कम 5 नवाचार (इनोवेटिव) सुझावों को शामिल करने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त, राज्य में योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रक्रियाओं (बेस्ट प्रैक्टिसेज) को साझा करने का निर्देश भी दिया गया।

सीआरएम सदस्यों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं, बाधाओं एवं कमियों को चिन्हित कर आवश्यक सुधार के सुझाव देने की बात भी कही।

नीतिगत सुधारों की आवश्यकता

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में राज्य की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुछ योजनाओं में नीतिगत स्तर पर आवश्यक सुधार किए जाने पर बल दिया। उन्होंने मनरेगा (MGNREGA) के तहत सेवा क्षेत्र को शामिल करने एवं वॉटरशेड कार्यक्रम को राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप सुधारने के सुझाव दिए।

7वें कॉमन रिव्यू मिशन का उद्देश्य एवं कार्यकाल

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार का 7वां कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) 18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करना एवं बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए सुझाव देना है।

इस मिशन का नेतृत्व संजय अग्रवाल कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों सहित कुल 36 सदस्य उत्तराखंड समेत 9 राज्यों का दौरा करेंगे।

सीआरएम के सदस्यों ने 21 फरवरी को राज्य के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में एक ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया। इसके बाद, 22 से 24 फरवरी तक दो जनपदों का दौरा किया जाएगा। इसके उपरांत, 25 फरवरी को सचिवालय में डी-ब्रीफिंग सत्र आयोजित होगा, जिसमें सभी सदस्य ग्राम्य विकास विभाग के सचिव की अध्यक्षता में भाग लेंगे

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में सचिव राधिका झा, चंद्रेश कुमार, अपर सचिव मनुज गोयल सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अपर सचिव उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article