Menu
#Mumbai

BREAKING NEWS देहरादून: शिमला बाईपास रोड के शेरपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस और लोडिंग गाड़ी की टक्कर में दो की मौत, 14 घायल

देहरादून – राजधानी देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ISBT से विकासनगर जा रही एक बस की टक्कर एक लोडिंग वाहन से हो गई, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक बच्चे और एक अन्य व्यक्ति की मौके …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 अप्र, 2025
BREAKING NEWS देहरादून: शिमला बाईपास रोड के शेरपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस और लोडिंग गाड़ी की टक्कर में दो की मौत, 14 घायल

देहरादून – राजधानी देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
ISBT से विकासनगर जा रही एक बस की टक्कर एक लोडिंग वाहन से हो गई, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में एक बच्चे और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूली बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस संतुलन खो बैठी और पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

प्रशासन और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Tagged:
Share This Article