Menu
#Mumbai

Breaking News:देहरादून,उत्तराखंड में फिल्म गोदान हुई टैक्स फ्री.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म गोदान को उत्तराखंड में किया टैक्स फ्री, किसान परंपरा और गोवंश के महत्व पर आधारित है यह फिल्म. 6 फरवरी को हुई है रिलीज. मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचना पर आधारित फिल्म अब कम दामों में देख सकेंगे उत्तराखंडवासी इससे पहले इस फिल्म को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 फ़र, 2026
Breaking News:देहरादून,उत्तराखंड में फिल्म गोदान हुई टैक्स फ्री.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म गोदान को उत्तराखंड में किया टैक्स फ्री,
किसान परंपरा और गोवंश के महत्व पर आधारित है यह फिल्म.
6 फरवरी को हुई है रिलीज. मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचना पर आधारित फिल्म अब कम दामों में देख सकेंगे उत्तराखंडवासी

देहरादून:उत्तराखंड में फिल्म गोदान हुई टैक्स फ्री,

इससे पहले इस फिल्म को को उत्तर प्रदेश  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान करते हुए इस फिल्म को यूपी में टैक्स कर दिया गया है. सरकार चाहती है कि लोग फिल्म के जरिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझें.

2026 Controversial Film Godaan: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए गायों की सुरक्षा पर बनी फिल्म ‘गोदान’ को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया था. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये कदम फिल्म के सोशल मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के मकसद से उठाया गया है. सरकार का मानना है कि इस तरह की फिल्मों से समाज में पॉजिटिव सोच बढ़ती है और लोगों को जरूरी मुद्दों पर जागरूक किया जा सकता है.

अब उत्तराखंड सरकार द्वारा लिया गया निर्णय भी उत्तर प्रदेश सरकार के समतुल्य है,सरकार चाहती है कि लोग फिल्म के जरिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझें.

फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण विनोद चौधरी ने किया है. हाल ही में विनोद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात के बाद फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का फैसला लिया गया. टैक्स फ्री होने से अब दर्शक कम कीमत पर सिनेमाघरों में जाकर ये फिल्म देख सकेंगे. सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा से गोवंश की सुरक्षा और देखभाल को लेकर गंभीर रहे हैं’.

 

 

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article