Menu
#Mumbai

BREAKING NEWS: उत्तराखंड में कई स्थानों के नाम बदले, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा

देहरादून, 6 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपदों में स्थित कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम परिवर्तन जनता की भावनाओं, भारतीय संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 31 मा, 2025
BREAKING NEWS: उत्तराखंड में कई स्थानों के नाम बदले, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा

देहरादून, 6 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपदों में स्थित कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम परिवर्तन जनता की भावनाओं, भारतीय संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

नए नामों की सूची

मुख्यमंत्री धामी द्वारा घोषित नए नाम इस प्रकार हैं:

हरिद्वार जनपद

  • औरंगजेबपुर → शिवाजी नगर

  • गाजीवाली → आर्य नगर

  • चांदपुर → ज्योतिबा फुले नगर

  • मोहम्मदपुर जट → मोहनपुर जट

  • खानपुर कुर्सली → अंबेडकर नगर

  • इंदरीशपुर → नंदपुर

  • खानपुर → श्री कृष्णपुर

  • अकबरपुर फाजलपुर → विजयनगर

देहरादून जनपद

  • मियांवाला → रामजी वाला

  • पीरवाला → केसरी नगर

  • चांदपुर खुर्द → पृथ्वीराज नगर

  • अब्दुल्ला नगर → दक्ष नगर

नैनीताल जनपद

  • नवाबी रोड → अटल मार्ग

  • पनचक्की से आईटीआई मार्ग → गुरु गोवलकर मार्ग

उधमसिंह नगर जनपद

  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी → कौशल्यापुरी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन नामों का परिवर्तन भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को सहेजने और महापुरुषों से प्रेरणा लेने के उद्देश्य से किया गया है। यह फैसला जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और आगे भी इस तरह के सकारात्मक बदलाव किए जाएंगे।

Tagged:
Share This Article