Menu
#News

ब्रेकिंग : BJP में बढ़ रही भितरघात की ‘आग’! अब केदार रावत के खिलाफ लेटर हुआ वायरल

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के बाद भाजपा विधायकों ने भितरघात की शिकायतें करना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा में मचा सियासी घमासान थम नहीं रहा है। ‘भितरघात’ के आरोप से भाजपा में बवाल मच गया है। इस कड़ी में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 फ़र, 2022

 

भाजपा के यमुनोत्री से विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ इन दिनों कुछ पत्र वायरल हो रहे हैं। वैसे तो यह पत्र प्रदेश में भाजपा के टिकट बंटवारे से ठीक पहले के हैं, लेकिन इस समय इनके वायरल होने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में केदार सिंह रावत ने मतदान के बाद पार्टी संगठन से शिकायत करते हुए यह कहा था कि उनके क्षेत्र में भितरघात हुआ है। ऐसे भितरघातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अभी इस पत्र का पार्टी संगठन संज्ञान ले ही रहा है कि अचानक सोशल मीडिया पर कुछ पत्र वायरल होने लगे। माना जा रहा है कि केदार सिंह रावत भितरघातियों की बात कर रहे हैं। इस पत्र में साइन करने वाले लोग भी शामिल हैं।

यही नहीं पार्टी के एक बड़े नेता के करीबी पर भी भितरघात का आरोप है। हालांकि कैमरे के सामने वह खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं। अब जो पत्र वायरल हो रहे हैं उस पत्र में शामिल नामों को लेकर भी भितरघात की संभावना है। अब यह लोग भी पार्टी संगठन की जांच के दायरे में होंगे। गौरतलब है कि 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था और नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Tagged:
Share This Article