Menu
#National

बृजभूषण शरण सिंह का कैसरगंज से टिकट कटना तय? इस नेता को कैंडिडेट बना सकती है बीजेपी

Kaiserganj Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी मौजूदा सांसद का टिकट काट सकती है. सूत्रों का दावा है कि बीजेपी की स्थानीय इकाई की ओर से बृजभूषण शरण सिंह का नाम भेजा गया है. हालांकि महिला पहलवानों के मामले के चलते बीजेपी कैसरगंज …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 मई, 2024

Kaiserganj Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी मौजूदा सांसद का टिकट काट सकती है. सूत्रों का दावा है कि बीजेपी की स्थानीय इकाई की ओर से बृजभूषण शरण सिंह का नाम भेजा गया है. हालांकि महिला पहलवानों के मामले के चलते बीजेपी कैसरगंज से बृजभूषण की पत्नी या उनके बेटे करण सिंह को उम्मीदवार बना सकती है.

भाजपा जल्द कर सकती है नाम का एलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा आज ही कैसरगंज सीट से करण भूषण सिंह के नाम की घोषणा कर सकती है. बीजेपी के साथ समाजवादी पार्टी की ओर से भी अबतक पत्ते नहीं खोले गए हैं. सपा भी बीजेपी के कदम पर नजरे जमाए है. माना जा रहा है सपा में चार से पांच नामों को लेकर चर्चाएं पर चल रही है. भाजपा के बाद सपा भी इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है.

करण सिंह बीजेपी के निर्वतमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं. हालाकि अब तक पार्टी की ओर से उनके नाम का आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं लेकिन माना जा रहा है कि इस नाम को लेकर भाजपा और बृजभूषण के बीच में सहमति बन सकती है. इससे पहले उनकी पत्नी केतकी सिंह का नाम भी चर्चा में था.

भारतीय जनता पार्टी ने अब तक कैसरगंज और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है. रायबरेली में बीजेपी की कांग्रेस के उम्मीदवार के नाम की घोषणा का इंतजार कर रही है तो वहीं कैसरगंज में बृजभूषण शरण सिंह को लेकर आखिरी फैसला नहीं होने की वजह से देरी हो रही है.

Tagged:
Share This Article