Menu
#Mumbai

टीवी बंद ना करने पर भाई को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

देहरादून देहरादून में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। दोनों भाइयों में तेज आवाज में टीवी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दोनों ने शराब पी रखी थी। आरोपी छोटे भाई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 नव, 2024
टीवी बंद ना करने पर भाई को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

देहरादून

देहरादून में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। दोनों भाइयों में तेज आवाज में टीवी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दोनों ने शराब पी रखी थी। आरोपी छोटे भाई ने खुद ही पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। आस पास के लोग पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र के पंडितवाड़ी की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) नीरज सेमवाल ने बताया कि कैंट क्षेत्र निवासी लक्ष्मण मांझी ने तहरीर दी कि पंडितवाड़ी गजियावाला में उनकी ससुराल है। जहां उनकी सास बनारसी देवी और उनके दो साले विजय कुमार व नीरज कुमार रहते हैं। रविवार देर रात उन्हें फोन आया कि विजय और नीरज का आपस में झगड़ा हो गया है, जिसमें विजय कुमार घर में लहूलुहान पड़ा हुआ है। विजय बड़ा भाई है, जबकि नीरज छोटा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना पर लक्ष्मण मांझी अपनी पत्नी के साथ ससुराल पहुंचे तो विजय खून से लथपथ स्थिति में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। एंबुलेंस से वह विजय कुमार को उपचार के लिए दून अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी म़ृत्यु हो गई। जीजा की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपित नीरज कुमार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजन आरोपित नीरज कुमार को पकड़कर खुद ही पुलिस के पास पहुंचे। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Tagged:
Share This Article