Menu
#Uncategorized

देहरादून में बर्बरता: कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, रोकने पर न्यायिक अधिकारी के पति से भी मारपीट

देहरादून के हरिद्वार बाइपास के पास अजबपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने एक बेजुबान कुत्ते को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान जब न्यायिक अधिकारी के पति गगन कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अप्र, 2025
देहरादून में बर्बरता: कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, रोकने पर न्यायिक अधिकारी के पति से भी मारपीट

देहरादून के हरिद्वार बाइपास के पास अजबपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने एक बेजुबान कुत्ते को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान जब न्यायिक अधिकारी के पति गगन कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे गगन कुमार अपनी पत्नी, जो हरिद्वार जिले में न्यायिक अधिकारी हैं, के साथ कारगी की ओर जा रहे थे। अजबपुर के पास उन्होंने देखा कि कुछ लोग एक कुत्ते को बेरहमी से पीट रहे हैं। इंसानियत के नाते वह तुरंत कार से उतरकर कुत्ते को बचाने पहुंचे। लेकिन आरोपियों ने उनका कॉलर पकड़कर धक्का दिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बावजूद गगन कुमार ने पुलिस को बुलाने की बात कही, जिससे गुस्साए हमलावरों ने उन्हें फिर निशाना बनाया।

कुत्ते को नाले के पास घसीटकर ले जाया गया और वहां भी पीट-पीटकर मार डाला गया। आरोपियों में विशाल और पंकज विश्वकर्मा के नाम सामने आए हैं। गगन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में भी जुटी है।

पशु क्रूरता की घटनाएं लगातार बढ़ती चिंता

देहरादून में इससे पहले भी पशु क्रूरता की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

मई 2017 में गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक सैन्य अधिकारी पर तीन कुत्तों को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मारने का आरोप लगा था।

जून 2020 में विकासनगर में एक वकील और उनके परिवार पर एक आवारा कुत्ते को बेरहमी से मारने का मामला दर्ज हुआ था।

दिसंबर 2022 में एक पालतू क्रेच में भूख से एक कुत्ते की मौत हुई थी।

इसी महीने आईएसबीटी परिसर में भी एक कुत्ते की हत्या का मामला सामने आया था।

इन घटनाओं ने एक बार फिर पशु संरक्षण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने की आवश्यकता को उजागर किया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Tagged:
Share This Article