Menu
#News

बुलंदशहर ब्रेकिंग: आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त एक्शन, चार पाकिस्तानी महिलाएं भारत से वापस भेजी गईं

बुलंदशहर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चार पाकिस्तानी महिलाओं को भारत से वापस पाकिस्तान भेजा गया है। ये महिलाएं विज़िटर वीजा पर भारत आई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 अप्र, 2025
बुलंदशहर ब्रेकिंग: आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त एक्शन, चार पाकिस्तानी महिलाएं भारत से वापस भेजी गईं

बुलंदशहर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चार पाकिस्तानी महिलाओं को भारत से वापस पाकिस्तान भेजा गया है। ये महिलाएं विज़िटर वीजा पर भारत आई थीं और अपने रिश्तेदारों के यहां रुकी हुई थीं।

सूत्रों के अनुसार, इन महिलाओं की यात्रा और ठहराव को लेकर एलआईयू (स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट) की रिपोर्ट में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए चारों महिलाओं को वापस भेजने का आदेश दिया।

चारों पाकिस्तानी महिलाएं अब बाघा-अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हो चुकी हैं। बताया गया है कि इन महिलाओं को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था, जिसे उन्होंने पालन किया।पांचवीं महिला के मामले की भी जांच चल रही है, और प्रशासन उसके दस्तावेज़ों व ठहराव की वैधता की जांच कर रहा है।

सरकार का कड़ा संदेश

आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विदेशी नागरिकों, खासकर संवेदनशील देशों से आने वालों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

Tagged:
Share This Article