Menu
#News

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 15 लोगों की दर्दनाक मौत:

फिलहाल प्रशासन ने कितनी मौंते हुई हैं इसकी पुष्टि नही की हैं। अपुष्ट खबरों के अनुसार इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 मई, 2023
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 15 लोगों की दर्दनाक मौत:

फिलहाल प्रशासन ने कितनी मौंते हुई हैं इसकी पुष्टि नही की हैं।

अपुष्ट खबरों के अनुसार इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों का आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस में करीब 70 से 80 आदमी मौजूद थे।

ये बस इंदौर की ओर जा रही थी।

खरगोन में एक बस नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत हो गई।

खरगोन ठीकरी मार्ग पर यह हादसा हुआ है।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।

बता दें कि बड़ी संख्या में बस में सवार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

इसी के साथ ही बताया जा रहा है कि लगभग 20 से अधिक मौतें हो सकती हैं।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना उन पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

फिलहाल, ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

 

 

Tagged:
Share This Article