Menu
#अंतराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जोशीमठ मुद्दे को प्रमुखता से प्रदर्शित कर कांग्रेस पार्टी ने राज्य की छवि खराब करने एवं चार धाम यात्रा सहित पर्यटन क्षेत्र को नुकसान: भाजपा

चौहान ने कहा कि जब प्रदेश आपदा की काली छाया से जूझ रहा था तब प्रदेश कांग्रेस सत्ता के लिए घोर संघर्ष कर रही थी। मुख्यमंत्री तो बदल गए लेकिन प्रदेश में भ्रष्टाचार की आफत शुरू हो गई। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इन आपदाओं की गाथा पूरे देश …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जन, 2023
जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जोशीमठ मुद्दे को प्रमुखता से प्रदर्शित कर कांग्रेस पार्टी ने राज्य की छवि खराब करने एवं चार धाम यात्रा सहित पर्यटन क्षेत्र को नुकसान: भाजपा

चौहान ने कहा कि जब प्रदेश आपदा की काली छाया से जूझ रहा था तब प्रदेश कांग्रेस सत्ता के लिए घोर संघर्ष कर रही थी। मुख्यमंत्री तो बदल गए लेकिन प्रदेश में भ्रष्टाचार की आफत शुरू हो गई।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इन आपदाओं की गाथा पूरे देश में गूंजी लेकिन कांग्रेस पार्टी के राजकुमार तब अलग रहे।

मानवीर चौहान ने कहा कि जोशीमठ के प्रभावित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास के लिये राज्य सरकार आवश्यक व्यवस्था कर रही है।

स्थिति पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों नजर रख रहे हैं।

मानवीर चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को जोशीमठ की जनता का दर्द बांटने का निर्देश दिया था लेकिन कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा में उतरे।

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि परियोजनाओं पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेसी नेता यह अच्छी तरह जानते हैं कि सभी परियोजनाओं की कल्पना उनके शासन में की गई थी।

 

Tagged:
Share This Article