Menu
#अंतराष्ट्रीय

कैबिनेट विस्तार क़ो लेकर इस तारीख के बाद होगा फैसला, दिल्ली में होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक: धामी

मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तमाम विधायक कवायद में जुटे हैं। इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि प्रदेश मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों की छुट्टी कर उनके जगह पर नए लोगों को मौका दिया जाएगा। बीजेपी प्रदेश संगठन ने मंत्रियों के रिक्त पदों को जल्द भरने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 जून, 2023
कैबिनेट विस्तार क़ो लेकर इस तारीख के बाद होगा फैसला, दिल्ली में होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक: धामी

मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तमाम विधायक कवायद में जुटे हैं।

इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि प्रदेश मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों की छुट्टी कर उनके जगह पर नए लोगों को मौका दिया जाएगा।

बीजेपी प्रदेश संगठन ने मंत्रियों के रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह भी किया है।

इसके अलावा सरकार में दायित्व पाने के लिए भी बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साफ किया है कि अभी महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है और 7 जुलाई को दिल्ली में अभियान की समीक्षा होगी।

इसके बाद ही इन पदों को भरने के लिए कोई फैसला लिया जा सकता है।

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह भी कहा कि किसे मंत्रिमंडल में शामिल करना है और किसे मंत्रिमंडल से हटाना है यह मुख्यमंत्री का विवेकाधीन होता है।

इस पर निर्णय मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

 

Tagged:
Share This Article