Menu
#Mumbai

कैबिनेट की बैठक, राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर लगेगी मुहर

कैबिनेट की बैठक में सौर ऊर्जा, पर्यटन, इको टूरिज्म नीति समेत कई अन्य अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा माना जा रहा है कि सरकार आंदोलनकारियों को आरक्षण देने के लिए इसके विधेयक के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 मा, 2023
कैबिनेट की बैठक, राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर लगेगी मुहर

कैबिनेट की बैठक में सौर ऊर्जा, पर्यटन, इको टूरिज्म नीति समेत कई अन्य अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा माना जा रहा है कि सरकार आंदोलनकारियों को आरक्षण देने के लिए इसके विधेयक के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा बैठक में कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव भी चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं।

बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित सभागार में होगी। इसमें 13 मार्च से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन पटल पर लाए जाने वाले विधेयकों, संशोधित विधेयकों, प्रतिवेदनों और अन्य रिपोर्ट को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट पहले ही दे दी है। माना जा रहा है कि सरकार आंदोलनकारियों को आरक्षण देने के लिए इसके विधेयक के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

यह भी पढे़ं-उत्तराखंडराजनीतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना

बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, विधायक विकास निधि में बढ़ोतरी समेत कई अन्य विभागों के प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं। जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्र और प्रभावितों के संबंध में भी कैबिनेट फैसला ले सकती है।

बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, विधायक विकास निधि में बढ़ोतरी समेत कई अन्य विभागों के प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं। जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्र और प्रभावितों के संबंध में भी कैबिनेट फैसला ले सकती है।

 

 

Tagged:
Share This Article