Menu
#Mumbai

अम्बेडकर जयंती पर मसूरी में भव्य सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अम्बेडकर चौक में भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर आयोजित छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 अप्र, 2026
अम्बेडकर जयंती पर मसूरी में भव्य सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अम्बेडकर चौक में भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर आयोजित छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों और समाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले महान विभूतियों को भी सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी समानता एवं न्याय की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर भारत के संविधान के प्रमुख शिल्पकार रहे, जिन्होंने देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण संवैधानिक ढांचा प्रदान किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते हुए समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता थे। उनके प्रयासों से ही आज समाज में समानता, अधिकार और सम्मान की भावना मजबूत हुई है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर को आयोजन और अपने माता-पिता की स्मृति में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के भविष्य हमारे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम सभी को डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अम्बेडकर चौक का सौंदर्यीकरण का आग्रह भी किया। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समिति के सदस्यों को सौंदर्यीकरण के कार्यों का सकारात्मक भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भारतीय दलित साहित्य अकादमी अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक सुनील सोनकर, ओपी उनियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article