Menu
#Mumbai

शहीद दुर्गा मल्ल और श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद दुर्गा मल्ल और श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में बैठक को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 नव, 2023
शहीद दुर्गा मल्ल और श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद दुर्गा मल्ल और श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में बैठक को संबोधित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर झारखंड से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा प्रदेश में देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह और जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी मंत्री के नाते उनके द्वारा उधमसिंह नगर के सितारगंज से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया था। मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी और उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जिसके लिए पार्टी संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाकर अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जुड़ना है और मौके पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाने के प्रयास किए जाने का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। इस दौरान मंत्री ने पीएम मोदी के विगत 09 वर्षो में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल संचालन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा वंचित लोगों तक सरकार की लाभान्वित योजनाओं को पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, शहीद दुर्गा मल्ल मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मुख्य वक्ता कमली भट्ट, रतन सिंह चौहान, संध्या थापा, निर्मला थापा, टीडी भूटिया सहित दोनों मण्डलों के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article