Menu
#Mumbai

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून स्थित अपने कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने क्षेत्रीय विकास की प्रगति रिपोर्ट ली और सभी लंबित परियोजनाओं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 मई, 2025
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून स्थित अपने कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने क्षेत्रीय विकास की प्रगति रिपोर्ट ली और सभी लंबित परियोजनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गढ़ी डाकरा, सेरकी, सहस्त्रधारा और शेरागांव जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में जल निकासी, सुरक्षा दीवारों, आरसीसी पाइप और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। मंत्री जोशी ने कहा कि मानसून से पहले सभी आवश्यक कार्य तेजी से पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो विकास कार्य शासन स्तर पर मंजूरी की प्रतीक्षा में हैं, उनके लिए लगातार फॉलोअप किया जाए, जिससे कार्य समयबद्ध और बाधारहित तरीके से पूरे हो सकें।

Tagged:
Share This Article