Menu
#Mumbai

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान के संबंध बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के संबंध में बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान में पार्टी पदाधिकारियों को संगठन पर्व सदस्यता अभियान में अपनी अधिक से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 सित, 2024
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान के संबंध बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के संबंध में बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान में पार्टी पदाधिकारियों को संगठन पर्व सदस्यता अभियान में अपनी अधिक से सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विगत 10वर्षो में हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान के साथ ही नए लोगों को अधिक से अधिक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने बूथ एवं शक्ति केंद्र तक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाए।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, कमली भट्ट, दुर्गामल्ल मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संध्या थापा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article