Menu
#Mumbai

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लाकर उत्तराखण्ड का मान बढ़ाये जाने पर पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि कोलकाता में आयोजित 18 से 21 अगस्त 2023 तक चलने वाली वाको इंडिया किक बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 सित, 2023
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लाकर उत्तराखण्ड का मान बढ़ाये जाने पर पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि कोलकाता में आयोजित 18 से 21 अगस्त 2023 तक चलने वाली वाको इंडिया किक बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में देहरादून के 7 खिलाड़ियों ने परचम लहराया। इनमें विभोर पंवार (-67 वर्ग में स्वर्ण पदक), अनुज कुमार (-45वर्ग में स्वर्ण पदक), आश्रय रावत (-57वर्ग में रजत पदक), कुनाल सोधी (-51वर्ग में स्वर्ण पदक), अनुज कुमार (-60 वर्ग में स्वर्ण पदक), आयुष सिंह (-47 वर्ग में रजत पदक), मनीष (-70 वर्ग में स्वर्ण पदक) ने अपने नाम किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर दीपक पुंडीर, अनुज कौशल, संध्या क्षेत्री, प्रदीप रावत आदि उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article