Menu
#Mumbai

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश

देहरादून, 25 सितम्बर: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुबह 7 बजे हैप्पी एन्क्लेव कैनाल रोड पर बरसात और भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के बाद मंत्री जोशी ने दूरभाष पर संबंधित विभागीय अधिकारियों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 सित, 2025
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश

देहरादून, 25 सितम्बर: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुबह 7 बजे हैप्पी एन्क्लेव कैनाल रोड पर बरसात और भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के बाद मंत्री जोशी ने दूरभाष पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और सड़क के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अमित कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article