Menu
#Mumbai

कैंप कार्यालय में दूर दराज से पहुंचे फरियादियों की जन समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 फ़र, 2025
कैंप कार्यालय में दूर दराज से पहुंचे फरियादियों की जन समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया और अन्य शेष समस्याओं का संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, पेंशन और अन्य सामाजिक योजनाओं से जुड़ी शिकायतें एवं समस्याएं सामने आईं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर ही कई मामलों का निपटारा करें और शेष समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करें। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Tagged:
Share This Article