Menu
#Mumbai

सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर राहत किट वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 08 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा पहुंचकर मजाड़ा और कार्लीगाड़ क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 13 प्रभावित परिवारों को गर्म कपड़ों की राहत किट वितरित की। मंत्री जोशी ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 अक्ट, 2025
सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर राहत किट वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 08 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा पहुंचकर मजाड़ा और कार्लीगाड़ क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 13 प्रभावित परिवारों को गर्म कपड़ों की राहत किट वितरित की।

मंत्री जोशी ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने उपजिलाधिकारी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिया कि जिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है, उन्हें शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article