Menu
#Mumbai

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के निमित्त देहरादून में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा के संबंध में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के भाजपा के तीनों मंडलों के पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के साथ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के निमित्त 20 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा के संबंध में बैठक की। इस अवसर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 जन, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के निमित्त देहरादून में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा के संबंध में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के भाजपा के तीनों मंडलों के पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के साथ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के निमित्त 20 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा के संबंध में बैठक की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के खेल मैदान परेड़ ग्राउन्ड़ में आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा की रूपरेखा तथा अधिक से अधिक संख्या में जन सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं आव्हान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 500 साल की तपस्या अब जल्द ही खत्म होने जा रही है। करोड़ों आस्था का केंद्र मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम अब 22 जनवरी को अपने महल में विराजमान होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.परिहार,सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, भूपेंद्र कठेत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article