Menu
#Mumbai

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की भेंट

शीघ्र ही पूर्व सैन्य अधिकारी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता करेंगे ग्रहण : गणेश जोशी देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन से संबंधित विभिन्न …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 फ़र, 2023
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की भेंट

शीघ्र ही पूर्व सैन्य अधिकारी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता करेंगे ग्रहण : गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा को भी बीएल संतोष के समक्ष रखा और उनसे उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के सदस्यता ग्रहण करने के कार्यक्रम हेतु अनुरोध किया।

मंत्री जोशी ने बी एल संतोष को अवगत कराया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विचारों से प्रभावित होकर सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सभी ने सर्व सहमति जताई है। जिस पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने खुशी व्यक्त की। उन्हींने शीघ्र ही उत्तराखंड आने सकारात्मक भरोसा दिलाया।

Tagged:
Share This Article