Menu
#Mumbai

भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास बिष्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि की अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास बिष्ट के निधन पर आयोजित शोक सभा में प्रतिभाग कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व.बिष्ट को गहरी शोक संवेदना व्यक्त …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 जुल, 2023
भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास बिष्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि की अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास बिष्ट के निधन पर आयोजित शोक सभा में प्रतिभाग कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व.बिष्ट को गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा वह बेहद शांत स्वभाव के थे। पार्टी के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरण रहेगा।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान आदित्य चौहान, सुरेंद्र राणा, सुनील शर्मा, विमल उनियाल, राजेन्द्र ढिल्लो, संदीप मुखर्जी, संध्या थापा संकेत नौटीयाल, प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article