Menu
#Mumbai

थानीगांव निवासी राजपाल सिंह को डॉ. अम्बेडकर की जीवनी भेंट करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज थानीगांव (वार्ड-01 मालसी) स्थित राजपाल सिंह के निवास पर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर आधारित …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 अप्र, 2025
थानीगांव निवासी राजपाल सिंह को डॉ. अम्बेडकर की जीवनी भेंट करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज थानीगांव (वार्ड-01 मालसी) स्थित राजपाल सिंह के निवास पर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर आधारित पुस्तक उन्हें भेंट की।

मंत्री जोशी ने इस दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. अम्बेडकर के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और समरसता के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी मार्गदर्शक है। मंत्री जोशी ने सभी से सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता की समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष  राजीव गुरुंग, महामंत्री देवेन्द्र रावत, श्री दीपक अरोड़ा,  अनुसूया रौतेला,  सरोज, सुनीता,  हिमानी, रक्षा,  मीनू, हरप्रीत कौर एवं सीमा सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article